{"_id":"607b2b4e8ebc3e8cf75e8af6","slug":"hathras-accidentally-injured-cyclist-dies-during-treatment-hathras-news-ali2613292111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मथुरा रोड पर गांव हतीसा के निकट सोमवार को दुर्घटना में घायल हुए साइकिल सवार युवक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव शव आने पर लोगों की भीड़ लग गई।
मुरसान क्षेत्र के गांव छोटुआ नवीपुर निवासी 34 वर्षीय बंटी हाथरस के रामलीला ग्राउंड में सिलाई का काम करता था। सोमवार की देरशाम को वह साइकिल से हाथरस से अपने गांव लौट रहा था।
मथुरा रोड पर हतीसा के पास किसी वाहन की टक्कर से युवक जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ से उसे आगरा भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।