फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A person has physical and mental development on the branch: Sushil

हाथरस : शाखा पर व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है : सुशील

Mon, 30 Nov 2020 10:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A person has physical and mental development on the branch: Sushil
हाथरस : शाखा से पूर्व हवन करते स्वयं सेवक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से सोमवार को संघ की शाखाएं शुरू हो गई। स्वयंसेवकों ने समाज के लोगों के साथ शाखा स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ किया। हवन के साथ विश्व कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की।
बस्तियों में स्वयंसेवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद शाखा लगाई गई। जिले में जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में प्रचारक धर्मेंद्र व नगर प्रचारक लाखन सिंह सहित जिले के दायित्ववान कार्यकर्ता विभिन्न शाखाओं उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं नगर की विश्वकर्मा शाखा पर क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुशील ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना आपदा में सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने के बाद संघ के स्वयंसेवकों ने शाखा स्थल पर शाखा नहीं लगाई गई, लेकिन निरंतर परिवार शाखा लगाई गई। आपदा काल मे संघ ने अपना सेवा कार्य जारी रखा। जरूरतमंदों को खाना एवं खाद्यान्न बांटा। इस अवसर पर विद्वान पंडित हिमांशु मिश्र ने मंत्रोउच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ किया। जिले में 150 से अधिक स्थानों पर हवन यज्ञ एवं हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed