{"_id":"61ca0877c77ed774817fe823","slug":"hathras-a-fight-broke-out-between-two-parties-over-the-exchange-of-money-hathras-news-ali281665889","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के आठ और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जलालपुर और लाड़पुर निवासी राजेश कुमार से पड़ोस के व्यक्ति ने 25 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर उनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और फिर उनके बीच मारपीट होने लगी। मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मारपीट में एक पक्ष के गिर्राज, नवाब सिंह, कमलेश, सुधा, उदल, भगवती प्रसाद, शीला देवी और खुशबू घायल हो गए। दूसरे पक्ष के राजेश कुमार, रानी, दयाशंकर और प्रेमशंकर घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद