{"_id":"6345bcecc13a1c36ac2558bf","slug":"hathras-a-bag-full-of-one-lakh-rupees-crossed-from-radha-market-sadabad-news-ali3024293170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राधा मार्केट से एक लाख रुपये से भरा थैला पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राधा मार्केट से एक लाख रुपये से भरा थैला पार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
जवाहर बाजार स्थित राधा मार्केट से एक सेवानिवृत्त जवान का एक लाख रुपये का बैग लेकर बदमाश रफू चक्कर हो गए। जवान बैंक से रुपये निकालने के बाद बाइक में बैग लटका कर सराफ की दुकान पर खरीदारी के लिए गया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
क्षेत्र के गांव ऊंचागांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी वीरेंद्र सिंह सोमवार की शाम खरीदारी करने लिए बाजार आए थे। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकालकर बाइक के साइड में लगे बैग में रख दिया। बाइक को लेकर वह जवाहर बाजार स्थित राधा मार्केट में एक सराफ की दुकान पर पहुंचे। वह बाइक को सराफ की दुकान के सामने खड़ा कर रहे इसी दौरान एक बदमाश बैग लेकर भाग गया।
जब उन्होंने देखा तो बाइक से बैग गायब था। पूर्व फौजी ने इसकी जानकारी सराफ को दी। अचानक की मार्केट के अंदर खड़ी बाइक से रुपये गायब होने पर सभी दुकानदार हैरान थे। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व फौजी व दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन सभी ने अनभिज्ञता जताई। शातिर को पकड़ने के लिए मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है। संवाद