फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 98 Panchayat buildings will soon be converted into mini secretariat

हाथरस : 98 पंचायत भवन जल्द होंगे मिनी सचिवालय में तब्दील

Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 98 Panchayat buildings will soon be converted into mini secretariat
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 98 पंचायत भवनों को जल्द ही मिनी सचिवालय के रूप में परिवर्तित कर इनकी शुरुआत कराने की तैयारी कर ली गई है। इन भवनों का निर्माण पूर्ण होने के बाद अब पंचायतराज विभाग की ओर से अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि वर्तमान में शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। पूर्व में करीब 200 पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय में परिवर्तित कर इनका संचालन शुरू कराया जा चुका है। जिले में करीब 118 पंचायत भवन निर्माणाधीन हैं। वर्तमान में करीब 98 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

अब इन पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में परिवर्तित करने के लिए पंचायतराज विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इन पंचायत भवनों में फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट सेवा के साथ साथ बिजली और पानी आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) एके मिश्र ने बताया कि इन पंचायत भवनों में व्यवस्थाओं को जल्द ही दुरुस्त कर इनका मिनी सचिवालय के रूप में संचालन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed