{"_id":"63b5bc180098c55fcb47276a","slug":"hathras-840-kilometers-of-bare-wire-in-the-district-how-electricity-theft-and-accidents-stopped-hathras-news-ali308379826","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 840 किलोमीटर नंगे तार, कैसे रुके बिजली चोरी व हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 840 किलोमीटर नंगे तार, कैसे रुके बिजली चोरी व हादसे
विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड पर तमना गढ़ी पार्क के सामने एलटी लाइन के तार की लाइन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बिजली चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। समय-समय पर हादसे भी सामने आते हैं, क्योंकि शहर से देहात तक करीब 840 किलोमीटर बिजली लाइन के तार नंगे हैं। अब सर्वे के बाद नंगे तारों का खुलासा हुआ है। बिजली विभाग इन स्थानों पर बंच कंडक्टर लाइन डालने की कोशिश में जुटा है। नंगे तार की वजह से शहर में 28 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इससे विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग समय के साथ व्यवस्था को हाईटेक करने की तैयारी में जुटा है। वहीं दूसरी ओर खास बात यह है कि बिजली के नंगे तार बिजली चोरी को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही आए-दिन बिजली की लाइनों की वजह से हादसे भी हो रहे हैं। इधर, बिजली चोरी का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
शहर में 37 किलोमीटर, खंड द्वितीय के मुरसान व मेंडू में 244 किलोमीटर, खंड तृतीय सासनी और सिकंदराराऊ में 330 किलोमीटर व खंड चतुर्थ सादाबाद में 229 किलोमीटर नंगे तार हैं। कुल मिलाकर जिले में 840 किलोमीटर नंगी बिजली की लाइनें हैं। अब विभाग द्वारा इन स्थानों पर चोरी को रोकने के लिए बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। संवाद