फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 75-75 saplings will be planted in public places under Amrit Mahotsav

हाथरस : अमृत महोत्सव के तहत सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे 75-75 पौधे

Wed, 25 May 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 75-75 saplings will be planted in public places under Amrit Mahotsav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के सार्वजनिक स्थलों पर 75-75 पौधे लगाने की कार्य योजना गति पकड़ रही है। नगर पंचायत और नगर पालिका से लेकर ग्राम सभा और सरोवर आदि स्थानों पर पौधे रोपे जाएंगे। इस बार स्वदेशी प्रजातियों के पौधे रोपने पर शासन का खासा जोर है। वन विभाग की एक दर्जन नर्सरियों में पौधों को तैयार किया जा रहा है। गड्ढा खोदाई के काम की वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।

बीते साल जिले में 22 लाख पौधों का रोपण किया गया था। इस साल आजादी का अमृत महोत्सव है। इसको खास बनाने के लिए जिले में तैयारियां जोरों से चल रही है। गंगा, यमुना की सहायक विलुप्त नदियों के सौंदर्यीकरण के साथ सरोवर, प्रत्येक ग्राम सभा, नगर पालिका और नगर पंचायत आदि स्थानों पर 75-75 पौधे रोपे जाएंगे। इसमें पीपल, बरगद, पाकड़ और आम आदि के पौधे लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि अमृत महोत्सव के तहत जिलें में ग्रामसभा, नगर पंचायत नगर पालिका, सरोवर आदि स्थानों पर 75 पौधे रोपे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed