फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 740 booths will be web casting in the district

हाथरस : जिले में 740 बूथों की होगी वेब कास्टिंग

Tue, 15 Feb 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 740 booths will be web casting in the district
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्र्रेटों के साथ बैठक करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ क्षेत्र में तैनात सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त सहित चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (डीआईओ) ने बताया कि हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 254, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 236 और सिकंदराराऊ विधानसभा में 250 बूथों की वेब कास्टिंग कराई जानी है। इसके लिए 30 सुपरवाइजरों की नियुक्ति कर उनको प्रशिक्षण दिया गया है। जिन बूथों में वेब कास्टिंग कि व्यवस्था नहीं है, उनकी वीडियोग्राफी कराने के निर्देश संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को दिए गए हैं। डीएम ने क्रिटिकल बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर की शत-प्रतिशत तैनाती करने के निर्देश दिए। पांच बूथों से अधिक मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के निर्देश दिए। जिला एवं तहसील स्तर पर मतदान से संबंधित सूचना एकत्र करने के लिए स्थापित कंट्रोल रूम में कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर रसोईयों का नाम, मोबाइल नंबर की सूची तैयार कर संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने एवं मतदान केंद्रों पर रसोईयों के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि उनके वाहनों में वायरलेस सेट लगाए जा रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जरूरत पड़ने पर वायरलेस सेट का जरूर उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समूचे जिले में 18 फरवरी की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 19 फरवरी को एमजी पॉलीटेक्निक से अपनी देखरेख में मतदान कार्मिकों को ईवीएम, निर्वाचन स्टेशनरी बैग तथा पुलिस बल के साथ निर्धारित वाहनों के द्वारा पोलिंग बूथ के लिए रवाना करेंगे। उसी दिन देर शाम को निर्धारित पोलिंग बूथ पर मतदान कार्मिकों की उपस्थिति चेक कर रिपोर्ट देंगे। अनिवार्य रूप से पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल कराकर पोलिंग एजेंट से प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर कराए जाएं।

प्रत्येक स्थिति में निर्धारित समय सुबह सात बजे से सभी पोलिंग बूथ पर वास्तविक मतदान आरंभ करा दिया जाए। कोई भी पोलिंग एजेंट अपने साथ मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकेगा। शाम छह बजे तक पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे सभी मतदाताओं द्वारा वोट डाले जाने के बाद मतदान कार्मिकों द्वारा पोलिंग एजेंट की देखरेख में ईवीएम का क्लोज बटन दबाने के बाद ही ईवीएम को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed