फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 70 Mahadanis donated blood to save the lives of 280 people

हाथरस : 280 लोगों की जिंदगी बचाने के लिए 70 महादानियों ने किया रक्तदान

Tue, 02 Aug 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 70 Mahadanis donated blood to save the lives of 280 people
रक्तदानियों से बात करते विधायक वीरेंद्र सिंह राना। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के अमोल चंद्र पब्लिक स्कूल में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शाम चार बजे तक 70 महिला व पुरुषों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। शिविर के आयोजन में मानव कल्याण संस्था हाथरस के राजीव वार्ष्णेय का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ संघ प्रचारक प्रमुख गोविंद भाई, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, राजेंद्र मोहन सक्सेना पूर्व जिला प्रमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सुनील गुप्ता, जयपाल सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवदत्त वर्मा, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कराया।
विज्ञापन

सभी मेहमानों का बुके भेंट कर व पटका पहना कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में गोविंद भाई ने कहा कि पहले लोग रक्तदान से डरते थे। अब इसे लेकर जागरुकता आई है। आज रक्तदानियों की भीड़ देखकर खुशी हो रही है। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि रक्तदान करने के बाद दानी आपातकाल में प्रमाण पत्र दिखा कर अपनों की जान बचाने के लिए क्त प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बड़ा दान कोई नहीं है। जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि अब रक्त की कमी कम महसूस होती है। इसका कारण रक्तदानी जगह-जगह स्वेच्छा से आगे बढ़ कर रक्तदान कर रहे हैं। विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि वे समय-समय पर नगर में रक्तदान शिविरों का आयोजन करते रहते हैं। रक्तदान के लिए हाथरस की ब्लड बैंक मां केला ब्लड बैंक को आमंत्रित किया गया।
दोपहर बाद रफ्तार कुछ थमी लेकिन उसके बाद ब्लड कलेक्शन थैली खत्म होने के कारण काम बंद करना पड़ा। कई लोग बिना रक्तदान किए वापस लौट गए। शिविर को सफल बनाने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश चौहान, दाऊदयाल वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता सभासद, गिरीश मोहन गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय दीपक सक्सेना, विष्णु वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता बालाजी, बंटी आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, एसएस चौहान, सागर वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन वर्षा वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता जिला भाजपा कोषाध्यक्ष, कौशलेश चौहान, अनिल चड्डा, राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, ललुआ वार्ष्णेय, चंचल गुप्ता आदि थे।
इन लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रक्तदान करने वालों में राहुल सैनी, परख शर्मा, कुमुद कांत गर्ग, देवांशु वार्ष्णेय, कमल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, मेघा वार्ष्णेय, अंशू अग्रवाल, सोनम गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, संजय परमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार, संस्कार वार्ष्णेय, रानू पंडित, उमेश, विकास वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, नितिन पुंढ़ीर, संजय वर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, अनिल प्रताप सिंह, नवरत्न वार्ष्णेय, खशबू शर्मा, अंकित अग्रवाल, अखिल वार्ष्णेय, मनीष कुमार, अंकित कुमार, धर्मेंद्र त्यागी, भानुप्रताप सक्सेना, अनिल कुमार, राजीव वार्ष्णेय, अलकेश यादव, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, आलोक गुप्ता, मुदित जैन, रिंकू जैन, नितिन सिंह, दीपक सक्सेना, आंशी वार्ष्णेय, कुनाल वार्ष्णेय, राधेश्याम, कमल जाखेटिया पुरदिलनगर, हरीश वार्ष्णेय, देशराज, मयंक वार्ष्णेय, कुनाल वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, अजीत कुमार, केके कौशिक, वरुण कुमार, धर्मेंद्र, शिखर वार्ष्णेय, रंजन कुमार, अमित गुप्ता, आयुश जैन, पवन कुमार, नवरत्न कुमार, राजकुमार चौधरी, विपिन वार्ष्णेय, नमन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय आदि थे।

हीमोग्लोबिन कम होने के कारण 27 महिलाओं को लौटना पड़ा
शिविर में महिलाएं एवं युवतियां काफी संख्या में रक्तदान करने के लिए आगे गईं। लेकिन, जब उनके रक्त की जांच की गई तो हीमोग्लोबिन कम निकला। अधिकांश महिलाओं का हीमोग्लोबिन दस के आसपास रहा। जबकि रक्तदान के लिए इसका 12 होना आवश्यक है। चिकित्सक ने कहा कि यह चिंता का विषय है। इसके लिए महिलाओं को हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले फल, सब्जियां तथा सूखे मेवों को अपने खानपान में शामिल करना होगा। इसकी वजह से 72 महिलाएं एवं युवतियों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed