फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 65 villages freed from Yamuna Expressway Industrial Development Authority

हाथरस : यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मुक्त किए 65 गांव

Wed, 21 Dec 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 65 villages freed from Yamuna Expressway Industrial Development Authority
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले के 65 गांवों को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्र से मुक्त कर दिया गया है। इसे लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने अधिसूचना जारी की है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि अनुसूची-1 के तहत तहसील हाथरस में ग्राम खोरना, तहसील सादाबाद में सहपऊ देहात, तहसील सासनी में ग्राम पंचायत सासनी देहात तथा तहसील सादाबाद में ग्राम पंचायत सादाबाद देहात को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अनुसूची दो के तहत तहसील हाथरस के ग्राम हतीसा-भगवंतपुर, खोंड़ा हजारी, नहरोई, नवीपुर, बालापट्टी अढै़या, गिजरौली, मीतई, कलवारी, अहियापुर, तरफरा, गढ़ी गिरधरा, दादनपुर ढकपुरा, तिपरस, सोखना, गढी कंधारी, चिंतापुर, गढ़ी तमना, लहरा, रमनपुर, जोगिया, रतनगढ़ी, रामनगला, नगला जोधा, ककरावली, दयालपुर, दर्शना, गोपालपुर, नगला गजुआ, नगला नंदू, कुंवरपुर, परताप, वाद नगला अठवरिया, बालापट्टी शेख जाफर, गढ़ी मधू, मेंडू (नगर पंचायत), मुरसान (नगर पंचायत) हिम्मतपुर, मितनपुर, सिथरौली, गंगौली, सिकंदरपुर, जाफराबाद, लाढ़पुर, कुम्हरई, पैकवाड़ा, कैमार तथा तहसील सासनी के ग्राम किंदौली, दयानतपुर, नगला उम्मेद, सासनी (नगर पंचायत), बाग सासनी, सीर, सासनी, बिजाहरी, सुसायत कलां, सुसायत खुर्द, हासिमपुर, नगला रूंद, द्वारिकापुर, नगला भूरा, ममौता कलां एवं तहसील सादाबाद के ग्राम सादाबाद नगर पंचायत, शेरपुर, नीलकंठ, कूपा, सहपऊ को प्राधिकरण क्षेत्र से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि शासन द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तहत इन गांवों में अब विकास कार्यों की संभावनाओं को बल मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed