फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 65.53 percent voting for the post of head in Rampur

हाथरस : रामपुर में प्रधान पद के लिए 65.53 फीसदी मतदान

Thu, 04 Aug 2022 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 65.53 percent voting for the post of head in Rampur
मतपेटिका जमा होने के बाद दरवाजे को सील करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुर में प्रधान पद के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इस ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 65.53 फीसदी मतदान हुआ।
संविलियन विद्यालय में दो बूथ बनाए गए थे। दोनों बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार बूथों पर भ्रमण करते रहे। इधर, सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह एवं स्थानीय पुलिस के साथ जिला मुख्यालय से आए पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

दिन में बीच-बीच में बारिश आने पर भी मतदान करने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मतदान धीरे-धीरे चलता रहा। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतदान केंद्र से पोलिंग पार्टी पुलिस की देखरेख में विकास खंड कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों के सामने स्ट्रांग रूम में मतपेटिका को जमा कराया गया। एसडीएम ने अपने सामने स्ट्रांग रूम को सील कराया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed