{"_id":"63178ce4ab1067099d5a5562","slug":"hathras-500-acres-of-land-will-soon-be-allotted-for-industrial-units-hathras-news-ali299798286","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : औद्योगिक इकाइयों के लिए जल्द आवंटित होगी 500 एकड़ भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : औद्योगिक इकाइयों के लिए जल्द आवंटित होगी 500 एकड़ भूमि
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर, हाथरस को लेकर न्यायालय का फैसला आ गया है। करीब 500 एकड़ की भूमि पर नई इकाइयों की स्थापना के लिए जल्द आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उद्यमी इकाई की स्थापना के लिए जल्द कार्यवाही करें। इस मौके पर आरबी डाईकेम के प्रतिनिधि बांके बिहारी अग्रवाल ने सीईटीपी के लिए आग्रह किया, जिससे अधिक से अधिक इकाइयां इस भूखंड को क्रय कर निवेश को बढ़ा सकें। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अजलेश कुमार ने निर्यात प्रोत्साहन के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विषय विशेषज्ञ अमित कुमार ने जिला निर्यात कार्य योजना के ड्राफ्ट को विस्तार से समझाया। अजय अग्रवाल ने ईएसआई हॉस्पिटल पीएफ और डीजल के लाइसेंस से संबंधित समस्या रखीं। बैठक में सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, सुनील कुमार सहायक आयुक्त राज्य कर, राजेश्वर सिंह प्रधानाचार्य आईटीआई आदि के अलावा उद्यमियों में मधुर बिंदल, अंकित बंसल, अवध अग्रवाल, सुलभ गर्ग, संजय गर्ग, भोलानाथ अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अमित खेतान आदि थे। संवाद