{"_id":"61d5da1f16e3fd124b49cfb7","slug":"hathras-35-in-the-city-50-electricity-theft-in-the-countryside-hathras-news-ali282388979","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर में 35, देहात में 50 फीसदी हो रही बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर में 35, देहात में 50 फीसदी हो रही बिजली चोरी
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
हाथरस। शहर में 35 प्रतिशत व देहात में 50 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। बिजली चोरी के आंकड़े को एक अंक में लाने का आदेश कागजों में सिमटा हुआ है। बिजली चोरी की वजह से आम उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। खुद ऊर्जा मंत्री का भी यही कहना था कि लाइन हानियाें का आंकड़ा 15 फीसदी से नीचे लाने पर ही सस्ती व निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
प्रदेश सरकार द्वारा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए रिवेम्प योजना के तहत नई लाइन डालने की योजना है। ओवर लोडिंग को खत्म करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। खुद ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को शहर आगमन पर यही कहा था कि लाइन हानियां 15 प्रतिशत से कम होने पर ही उपभोक्ताओं को सस्ती निर्बाध बिजली मिलेगी। उन्होंने बिजली अफसरों से यही कहा कि वह बिजली चोरी पर लगाम लगाएं। तभी सभी को सस्ती बिजली देना मुमकिन होगा। संवाद
बिजली चोरी पर अंकुश की शर्त पर मिल रहा बजट
हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधा देने व बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए रिवेम्प स्कीम के तहत बजट दिया जा रहा है। इस बजट में यह शर्त है कि बिजली चोरी को हर हालत में एक अंक में लाना है। जो बजट मिल रहा है, उससे जिले में सात नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। कई किलोमीटर नई लाइन बनेगी। सबस्टेशनों की क्षमतावृद्धि सहित कई काम होंगे। संवाद
विज्ञापन
शहर और देहात में बिजली चोरों का बोलबाला
हाथरस। जिले में शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक 64 बिजलीघरों के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है। हर रोज करीब 600 मिलियन यूनिट बिजली की खपत जिले में होती है। बिजली अफसरों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद शहर में 35 प्रतिशत व देहात में 50 प्रतिशत बिजली की चोरी है। इससे यह लग रहा है बिजली चोर विभाग पर भारी पड़ रहे हैं। शहर के लाला का नगला, मधुगढ़ी, नवीपुर, रमनपुर, श्रीनगर, विभवनगर और देहात के अधिकांश इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी हो रही है। इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। संवाद