फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 2426 candidates absent in social science examination

हाथरस: सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में रहे 2426 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Fri, 28 Feb 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 2426 candidates absent in social science examination
हाथरस: एक परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा के बाद पेपर चेक करतीं छात्राएं। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान 2426 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 6 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी सतर्क रहे।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 22337 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 2426 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान जेके इंटर कॉलेज तामसी में एक छात्र को केंद्र व्यवस्थापक ने नकल करते हुए पकड़ा। इंटरमीडिएट में पाक शास्त्र की परीक्षा में 2, फल एवं खाद्य सरंक्षण में 1, धुलाई रंगाई में 2, नर्सरी शिक्षण में एक, पुस्तकालय में एक, रंगीन फोटो ग्राफी में एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में हाईस्कूल की कृषि विभाग की परीक्षा में 6 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट में अधि तत्व में 5, कृषि भौतिकी में 8, कृषि जन्तु विज्ञान में 2 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को लेकर पूरे दिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों के निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed