{"_id":"61ad03f55287a449883d5e38","slug":"hathras-2-10-lakh-people-registered-for-e-shram-card-hathras-news-ali279843521","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 2.10 लाख लोगों ने कराए ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 2.10 लाख लोगों ने कराए ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
भविष्य में लोगों को अब ई-श्रम कार्ड के जरिये ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए अब तक जिले के दो लाख दस हजार लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। अभी तीन लाख 83 हजार लोगों के और पंजीकरण किए जाएंगे। इसके लिए सीएचसी व जगह-जगह कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि लाभार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए कागजी डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है। शासन स्तर से जिले को पांच लाख 83 हजार लोगों का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष अब तक दो लाख दस हजार लोगों ने ई-श्रम कार्ड में पंजीकरण करा लिया है।
इस योजना के तहत दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, एक लाख रुपये दिव्यांगता होने पर व पांच लाख रुपये इलाज भी प्रदान किया जाएगा। भविष्य में सारी योजनाओं का लाभ ई-श्रम कार्ड के जरिये मिलेगा। यह पूरे देश में मान्य होगा। आपदा के समय में ई-श्रम कार्ड के लाभार्थियों को आसानी से राहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
इन लोगों को किया जाएगा शामिल
पीएम किसान सम्मान निधि आच्छादित, शौचालय के लाभार्थी, मनरेगा में मजदूर, श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, रिक्शा चालक, पल्लेदार, छोटे मजदूर, छोटे दुकानदार आदि को ई-श्रम कार्ड योजना में शामिल करने का प्रावधान है। इस मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि ई-श्रम कार्ड से सारी योजनाओं के लाभार्थियों को आने वाले समय में लाभ मिलेगा।