{"_id":"5e55623b8ebc3ef3be4d23ba","slug":"hathras-1916-candidates-absent-in-mathematics-examination-hathras-news-ali227661089","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गणित की परीक्षा में रहे 1916 परीक्षार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गणित की परीक्षा में रहे 1916 परीक्षार्थी अनुपस्थित
विज्ञापन
हाथरस: एक परीक्षा केंद्र से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को सुबह की पाली में गणित की परीक्षा में 1916 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 15,831 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट की विभिन्न विषयों की परीक्षा के दौरान सात परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की विभिन्न विषयों की परीक्षा में 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली की परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी काफी चौकन्ने रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल की प्रथम पाली में परीक्षा केंद्रों पर 15,831 परीक्षार्थियों ने गणित की परीक्षा दी। 1,916 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट में फल एवं खाद्य संरक्षण की 88, पाक शास्त्र की परीक्षा में 58 उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। धुलाई एवं रंगाई में 34 उपस्थित व दो गैरहाजिर रहे। नर्सरी शिक्षण में 63 परीक्षार्थी उपस्थित व एक गैरहाजिर रहा। पुस्तकालय विज्ञान में 18 उपस्थित व एक गैरहाजिर, टंकण में 45 उपस्थित व एक गैरहाजिर, कंप्यूटर तकनीक में 15 परीक्षार्थी उपस्थित व आशुलिपि में 24 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कंप्यूटर में 34 उपस्थित व 3 अनुपस्थित रहे। कृषि वनस्पति विज्ञान में 90 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और आठ अनुपस्थित रहे। कृषि अर्थशास्त्र में 86 उपस्थित व 2 गैरहाजिर परीक्षार्थी रहे। सुबह की पाली में गणित की परीक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में सचल दल की गाड़ियां परीक्षा केंद्रों पर दौड़ती रहीं।