फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 16 thousand consumers will benefit from reduction in electricity bill

हाथरस : बिजली बिल में कटौती से 16 हजार उपभोक्ताओं को होगा फायदा

Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 16 thousand consumers will benefit from reduction in electricity bill
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के लिए किसानों का बिजली बिल आधा करने की घोषणा कर दी है। इसका फायदा जिले के 16 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा होगा। 741 करोड़ की वसूली भी रफ्तार पकड़ेगी। हालांकि यहां अभी विभागीय अधिकारी इस आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा जिलेभर में 64 बिजलीघरों के जरिये 2.60 लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। प्रदेश सरकार ने किसानों को बकाये से राहत देने व आय दोगुनी करने के लिए नलकूप किसानों का बिजली बिल आधा करने की घोषणा की है। इससे अन्नदाता काफी खुश हैं। जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगे हुए हैं, उन्हें 70 रुपये हार्स पावर के हिसाब से बिजली का बिल अदा करना होगा। जिनके यहां मीटर नहीं लगे हैं, उन्हें 85 रुपये प्रति हॉर्स पावर के हिसाब से बिल जमा करना होगा। वर्तमान में बिजली विभाग द्वारा 170 रुपये प्रति हॉर्स पावर के हिसाब से किसानों से बिजली का बिल लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बिलिंग मशीन में बदलाव, टैरिफ का इंतजार
हाथरस। बिजली महकमे द्वारा हर माह हैंड हेल्ड मशीन के जरिये बिलिंग की जाती है। विभागीय अधिकारी यह कह रहे हैं कि पहले मीटर रीडर द्वारा जिस मशीन से बिलिंग की जाती है, उसमें बदलाव किया जाएगा। नई दर का टैरिफ यानि कार्ड आएगा। उस हिसाब से बिजली का बिल वसूला जाएगा। अभी तक आदेश न आने के चलते विभागीय अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर घरेलू बिल की चर्चाएं
हाथरस। नलकूपों का बिजली बिल आधा करने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर घरेलू बिजली की दरों को भी आधा करने की चर्चाएं तेजी से चल रही हैं। यदि शासन ने घरेलू बिजली की दरों को भी आधा किया तो इसका सीधा फायदा जिले के करीब दो लाख उपभोक्ताओं को होगा। हालांकि अभी इस तरह घोषणा की विभागीय अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है। संवाद
सरकार ने नलकूप का बिल आधा कर किसानों को काफी राहत प्रदान की है। अब तक 170 रुपये प्रति हॉर्स पावर के हिसाब से बिल लिया जा रहा था। फसलों का वाजिब मूल्य न मिलने के कारण बिल देने में परेशानी आती थी।
- दिनेश चौहान, उपभोक्ता
प्रदेश सरकार ने नलकूप का बिल आधा करने का जो फैसला लिया है, वह स्वागत योग्य है। इसमें यह भी बताया जाए कि कब से बिल आधा किया गया है, ताकि जमा करने की प्रक्रिया पर अमल किया जाए। घरेलू बिजली बिल को भी आधा किया जाए।

-हरप्रकाश शर्मा, उपभोक्ता
प्रदेश सरकार ने नलकूप का बिजली बिल आधा कर काफी अच्छा निर्णय लिया है, क्योंकि इन दिनों फसल को पाले से बचाने के लिए सिंचाई अधिक होती है। नलकूप का अधिक संचालन होता है। बिल आधा होने से किसानों की जेब पर बोझ कम होगा।
-शैलेंद्र तिवारी, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed