फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 128 revenue villages will be made garbage-free

हाथरस : कूड़ा-करकट मुक्त बनेंगे 128 राजस्व ग्राम

Fri, 22 Apr 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 128 revenue villages will be made garbage-free
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रथम चरण में ओडीएफ प्लस फेज दो के अंतर्गत जिले के 128 राजस्व ग्रामों में कार्य कराए जाने के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सोख पिट बनाने और पानी की निकासी संबंधी कार्य शामिल किए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मई माह के अंत तक कार्य योजना को स्वीकृति के लिए निदेशालय को भेजा जाएगा।
शासन के निर्देश पर ओडीएफ प्लस फेज दो के तहत ग्रामों में कार्य कराए जाने के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों ओडीएफ प्लस फेज दो के तहत ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कराए जाने वाले कार्यों के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ), एडीओ पंचायत व डीसी को बुलंदशहर के गांव शहजादपुर कनैनी में प्रशिक्षण भी दिया गया था। इस दौरान ग्राम पंचायत में हुए कार्योँ के बारे में अवगत भी कराया गया था।
विज्ञापन

इसी तर्ज पर अब जिले के 128 राजस्व ग्रामों में ओडीएफ प्लस फेज दो के तहत कार्ययोजना बनाई जाएगी। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि इस कार्ययोजना को बनाए जाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर प्रथम चरण में 20 फीसदी राजस्व ग्रामों को शामिल किया गया है। मई माह के आखिरी तक इस कार्ययोजना को स्वीकृति के लिए निदेशालय को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed