फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 1270 dead and 380 ineligible were getting old age pension

हाथरस : 1270 मृतक व 380 अपात्र पा रहे थे वृद्धावस्था पेंशन

Fri, 17 Sep 2021 09:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 1270 dead and 380 ineligible were getting old age pension
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन के दौरान चौंकाने वाले आंकडे़ सामने आए हैं। जिले में 1,270 मृतक व 380 अपात्र पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे। सत्यापन में इस खुलासे के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बैंक को पेंशन की धनराशि रोकने के लिए पत्र लिखा है। अपात्रों व मृतकों के बैंक खाते से पेंशन की धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
शासन के निर्देश पर प्रतिवर्ष वृद्धावस्था और विधवा पेंशन लेने वाले लाभार्थियों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के लिए टीमों का गठन किया जाता है। यह टीमें ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर पेंशनार्थी की वर्तमान स्थिति का सर्वे करती हैं और अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग व संबंधित विभाग को देती हैं। इस बार सत्यापन में जो आंकडे़ सामने आए हैं, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी चौंका दिया है। जिले में 32,555 लाभार्थी वृद्धापेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

सत्यापन में पता चला है कि 1,270 मृतक पेंशन का लाभ ले रहे हैं। 380 अपात्र भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से इन मृतकों व अपात्रों की पेंशन को रोक दिया गया है। विभाग की ओर से सभी संबंधित बैंकों को इस बारे में पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। बैंकों को पेंशन की धनराशि खाते में ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि सत्यापन में मृतक व अपात्र पेंशनार्थी मिले हैं। इनसे पेंशन की रिकवरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed