{"_id":"63557ec5fdc5b65f46693bb2","slug":"hathras-12-roads-started-in-the-district-hathras-news-ali3033112150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 12 सड़कों का निर्माण हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 12 सड़कों का निर्माण हुआ शुरू
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई ) के तहत जिले में 12 सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। खास बात यह है कि बल्देव-खंदौली मार्ग को नई तकनीक से बनाया जा रहा है। इस मार्ग का कुछ हिस्सा हाथरस जिले में पड़ता है। निर्माण शुरू होने के बाद अब अलग-अलग माह में काम पूरा होगा। तीन साल तक इनकी देखरेख द्वारा की जाएगी। एक दर्जन सड़कों का निर्माण टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू हो गया है। इसके बाद इन्हें लोनिवि के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
इन मार्गों का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश स्तर की टीम महीने के अंत तक आएगी। जिन मार्गों का निर्माण शुरू हुआ है, उनमें सहपऊ से धाधऊ सिखरा नगला फतेला तक सात किलोमीटर, मुरसान ब्लाक में पीवी रोड करील तक सात किलोमीटर, सादाबाद ब्लाक में मथुरा सादाबाद रोड से ताजपुर मई तक छह किलोमीटर, सिकंदाराराऊ ब्लाक में अगसौली से बाजिदपुर तक चौदह किलोमीटर, हाथरस ब्लाक में बिलखौरा से विधिपुर तक का मार्ग शामिल है।
इसके अलावा हसायन ब्लाक में रतिभानपुर से भेंकुरी तक, सादाबाद ब्लॉक में मई से मिढ़ावली तक, हसायन ब्लॉक में जीटी रोड से जिरौली तक बाया इकबालपुर, महेबा से एटा सीमा तक, शहबाजपुर-भिंतर मार्ग, सिकंदराराऊ में पीवी रोड नाई नगला ताहर तक, खंदौली से बल्देव मार्ग, हसायन ब्लॉक में सिकंदराराऊ जीटी रोड से जनसोई तक निर्माण होगा। लोनिवि के सहायक अभियंता देवेंद्र प्रसाद सारस्वत का कहना है कि मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। इस महीने के अंत तक प्रदेश स्तर से सड़कों का निरीक्षण करने के लिए टीम आएगी। संवाद