फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 11 night shelters operated in the district, 4446 blankets will be distributed

हाथरस : जिले में 11 रैन बसेरे संचालित, 4446 कंबलों का होगा वितरण

Tue, 20 Dec 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 11 night shelters operated in the district, 4446 blankets will be distributed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ठिठुराने वाली सर्दी से असहाय व गरीब लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने जहां शेल्टर हाउस तैयार किए हैं, वहीं जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए जाएंगे। जिले में 4446 कंबल वितरित किए जाएंगे। साथ ही 11 शेल्टर होम भी संचालित किए जा रहे हैं। अलाव जलाने की व्यवस्था भी कर दी गई है।
सर्दी का प्रकोप शुरू हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली है। जिले में गरीब व निराश्रित लोगों को सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए 4446 कंबल वितरित किए जाएंगे। इस सिलसिले में प्रभारी अधिकारी (आपदा) शिव सिंह ने बताया कि इन कंबलों को संबंधित तहसीलों में वितरण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 11 शेल्टर होम (रैन बसेरा) संचालित किए जा रहे हैं। यह शेल्टर होम अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी हाथरस, नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के कार्यालय परिसर, रोडवेज बस स्टैंड के पास सादाबाद, गांधी पार्क सादाबाद, कार्यालय नगर पंचायत सासनी, प्रथम तल, पुराना कार्यालय नगर पंचायत पुरदिलनगर, मोहल्ला खेड़ा अहीरान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हसायन, कार्यालय नगर पंचायत सहपऊ, व्यापारिक कांप्लेक्स हाथरस मथुरा रोड मुरसान, कार्यालय नगर पंचायत मेंडू परिसर और पंत चौराहा सिकंदराराऊ में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्रमुख चौराहो एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए कुल 84 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर अलाव जलाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed