{"_id":"6287d1afd39e9a605c0b67ce","slug":"hathras-11-hand-pumps-damaged-in-ward-20-water-is-not-getting-even-from-the-taps-of-amrit-yojana-hathras-news-ali2920065125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वार्ड 20 में 11 हैंडपंप खराब, अमृत योजना के नलों से भी नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वार्ड 20 में 11 हैंडपंप खराब, अमृत योजना के नलों से भी नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
हाथरस : खराब पड़े इंडिया मार्क टू हैंडपंप को दिखाते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीषण गर्मी में शहर के कई इलाकों के बाशिंदे पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वार्ड संख्या 20 में 11 हैंडपंप खराब हैं। कई गलियों में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जहां पाइप लाइन डल चुकी है, वहां नलों में पर्याप्त पानी ही नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
शहर के वार्ड नंबर 20 में चौबे वाली गली, लहरा गली, लखपति मोहल्ला, रामजीद्वारा, रग्गा पाठक गली, खाई, हनुमान गली सहित कई इलाके आते हैं। इस वार्ड में 22 हैंडपंप लगे हुए हैं। इसमें से 11 हैंडपंप खराब हालत में हैं। दूसरी ओर चौबे वाली गली, नाई पाड़ा, खाई, आस्थाना चौक आदि गलियों में अभी तक अमृत योजना के तहत पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इस कारण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। संवाद
हमारे क्षेत्र में कई हैंडपंप खराब हालत में हैं। जब बिजली गुल हो जाती है तो पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
- कमल वार्ष्णेय
अमृत योजना के तहत कई इलाकों में अभी तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जहां पाइप लाइन डल गई है, वहां पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इस कारण काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-अमन
एक तरफ गर्मी से हाल बेहाल है। दूसरी ओर पर्याप्त जल नहीं मिल पा रहा है। कई हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना की जो पाइप लाइन डाली गई है, उससे भी पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। -पीयूष अग्रवाल
वार्ड में 22 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से सात हैंडपंप रिबोर होने हैं। चार हैंडपंपों की मरम्मत होनी है। अमृत योजना के तहत अभी तक कई इलाकों में पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इस कारण आमजन को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
- रीनेश मिश्र, सभासद
नगर पालिका द्वारा लोगों को गर्मी में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। जिन इलाकों में हैंडपंप खराब होने की सूचना मिल रही है, उन्हें सही कराया जा रहा है।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता जलकल संस्थान