{"_id":"60bfaf268ebc3e87100c2fc7","slug":"hathras-10-people-turned-out-to-be-corona-infected-six-became-healthy-hathras-news-ali2650342190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 10 लोग निकले कोरोना संक्रमित, छह हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 10 लोग निकले कोरोना संक्रमित, छह हुए स्वस्थ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अनलॉक में जब से बाजार खुले हैं तो लोग कोरोना को लेकर लापरवाही भी बरत रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को जिले में 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं छह मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
कोरोना कर्फ्यू में जब से छूट मिली है। तब से लगातार बाजारों में भीड़ उमड़ रही है और लोग लापरवाही भी बरत रहे हैं। ऐसे में जिले में कोराना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिले में सिर्फ एक मामला सामने आया था, लेकिन अब मंगलवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसमें मोहल्ला कर्र निवासी 17 वर्षीय किशोर, भगवंतपुर निवासी 53 वर्षीय पुरुष, विभव नगर निवासी 23 वर्षीय युवक, गली भोजराज निवासी 14 वर्षीय किशोर, रमनपुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, बालापट्टी निवासी 12 वर्षीय किशोर, हसनपुर बारू निवासी 28 वर्षीय महिला, गुमानपुर निवासी 41 वर्षीय युवक, आदर्श नगर निवासी 37 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में सक्रिय केस बढ़कर 60 हो गए हैं।