{"_id":"60412dfe8ebc3e5910084faf","slug":"hathras-10-lakh-ransom-demanded-for-kidnapping-of-married-woman-sadabad-news-ali2578151127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाहिता का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाहिता का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
न्यायालय के आदेश पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बृहस्पतिवार की शाम को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कमलेश पत्नी रॉबिन निवासी बढ़ार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मोनिका पत्नी निरंजन, निरंजन पुत्र श्रीराम, देवेंद्र पुत्र रामनिवास निवासी विरोदा धौलपुर राजस्थान को नामजद किया है। शिकायत में कहा गया है कि पिछले करीब 26 माह से उसका बेटा हितेश फर्जी मामले में जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध है। नौ जुलाई 2020 की रात को जब उसकी नींद खुली तो उसकी पुत्रवधू प्रियंका घर पर नहीं थी।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी प्रियंका की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसकी पुत्रवधू सोने की अंगूठी और एक चांदी की पायल पहने हुई थी। इसके बाद कमलेश को विभिन्न तीन नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले नामजदों ने धमकी दी कि उन्होंने उसकी पुत्र वधू का अपहरण कर लिया है। उसकी हत्या कर ऐसी जगह डालेंगे की लाश का पता नहीं लगेगा। पुत्रवधू प्रियंका को जिंदा रखना है तो 10 लाख रुपये की फिरौती देनी पड़ेगी। न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।