फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 10 hand pumps damaged, supply stalled due to leakage in the pipes of Amrit Yojana

हाथरस : 10 हैंडपंप खराब, अमृत योजना के पाइपों में रिसाव से आपूर्ति ठप

Fri, 27 May 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 10 hand pumps damaged, supply stalled due to leakage in the pipes of Amrit Yojana
हाथरस : नवीपुर में खराब हैंडपंप को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या एक के लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। यहां अमृत योजना के तहत कई इलाकों में पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जिन इलाकों में पाइप लाइन डाली गई है तो वहां इस पाइप लाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वार्ड में 10 इंडिया मार्क टू हैंडपंप भी खराब हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के वार्ड नंबर एक में नवीपुर कलां, विभव नगर, शिव कॉलोनी आदि इलाके शामिल हैं। यहां 20 हैंडपंप लगे हुए हैं, जिसमें 10 हैंडपंप खराब हालत में हैं। हैंडपंप खराब होने के कारण बिजली गुल होने पर लोगों को पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ता है। अमृत योजना के तहत जल निगम ने इस इलाके में कई मोहल्लों में पाइप लाइन नहीं डाली है। जिन इलाकों में पाइप लाइन डाली है तो उन जगह पर पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे में पीने का पानी सड़क पर फैल रहा है।
विज्ञापन

हैंडपंप खराब हालत में हैं। इस कारण गर्मी में पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। नगर पालिका को हैंडपंप की मरम्मत पर ध्यान देना चाहिए, ताकि गर्मी में राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूर्या
अमृत योजना के तहत मानक के अनुरूप पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इस कारण जगह-जगह से पानी का रिसाव हो रहा है। घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है।
-राजेश कुमार
हैंडपंप भी खराब हालत में हैं। अमृत योजना के तहत पाइप से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण गर्मियों में जल संकट से जूझना पड़ रहा है। अधिकारी समस्या को दूर करने पर ध्यान दें।
-राजेंद्र
मेरे वार्ड में 20 हैंडपंप लगे हुए हैं। इसमें से अधिकांश हैंडपंप खराब हालत में हैं। अमृत योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई है, वह भी मानक के अनुरूप नहीं डाली गई है। जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। कुछ इलाकों में पाइप लाइन डाली नहीं गई है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया गया। आज तक हालात जस के तस हैं। लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

-गुड्डी देवी, सभासद
नगर पालिका द्वारा हैंडपंपों की रिबोरिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिस क्षेत्र में ज्यादा हैंडपंप खराब है, उन्हें रिबोर कराया जा रहा है। अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन की जहां से शिकायत मिल रही है। उसे दूर कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता जलकल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed