{"_id":"625c52c9367ed03f036acf06","slug":"hathras-1-678-patients-got-treatment-at-the-health-fair-hathras-news-ali289494435","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आरोग्य मेले में 1,678 मरीजों को मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आरोग्य मेले में 1,678 मरीजों को मिला इलाज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। केंद्रों पर पहुंचे अलग-अलग रोगों के 1,678 मरीजों को उपचार दिया गया। उनकी विभिन्न रोगों की जांच भी हुई। मेलोें में 45 चिकित्सक मौजूद रहे।
मेले में उपस्थित पैरामेडिकल स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। मेले में कुल 766 पुरुष, 576 महिला और 336 बच्चों को उपचार दिया गया। मेले में कोविड हेल्प डेस्क में पर 1,219 मरीजों का परीक्षण किया गया। यहां 112 मरीजों की कोविड की जांच भी की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही। मेले में बुखार के 68 मरीज आए। 62 रोगियों की मलेरिया की जांच की गई। इन सभी की रिपोर्ट भी निगेटिव रही। मेले में 68 गोल्डन कार्ड बनाए गए। 92 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।