फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathars news

अब बिजली अधिकारी व्हाट्सएप पर करेंगे शिकायतों का निस्तारण

Fri, 19 Jun 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathars news
कोरोना काल में यदि कोई बिजली की समस्या है तो उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। अब बिजली अधिकारी व्हाट्सएप पर पहुंचे प्रार्थना पत्रों से ही शिकायतों का निस्तारण करेंगे, जिससे कार्यालय में भीड़ नहीं लगे। उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी निस्तारण नियत समय में हो जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 64 बिजलीघरों के जरिये करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इतना बड़ा विभाग होने के बाद भी लोगों की समस्या का सही समय पर निस्तारण नहीं हो पाता है। अनलॉक वन में बिजली कार्यालय में इन दिनों समस्याओं को लेकर लोगों की आवाजाही भी अधिक हो गई है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुुए बिजली अधिकारियों ने व्हाट्सएप आने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने का फैसला लिया है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ लोगों की समस्या को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

सबस्टेशनों पर लिखे हैं नंबर
वैसे तो बिजली विभाग ने सभी एसडीओ, जेई के सरकारी मोबाइल नंबर सबस्टेशनों पर अंकित कर रखे हैं। इन व्हाट्सएप नंबर पर उपभोक्ता प्रार्थना भेज सकते हैं। विभागीय अधिकारी प्रार्थना पत्र का प्रिंट निकाल कर संबधित अधिकारियों को समस्या को दूर कराएंगे। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि अब उपभोक्ताओं की शिकायतों का व्हाट्सएप पर निस्तारण किया जाएगा। सभी अधीनस्थों को निर्देश दे दिए गए हैं। यदि किसी को दिक्कत है वह 9193304444 पर अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed