{"_id":"5d851fa88ebc3e93a629a420","slug":"hard-work-is-the-key-to-success-children-should-work-hard-to-achieve-the-goal-shaphu-news-ali214116645","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत ही सफलता की कुंजी है बच्चों को लक्ष्य को चुकर मेहनत करना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत ही सफलता की कुंजी है बच्चों को लक्ष्य को चुकर मेहनत करना चाहिए
विज्ञापन
मेहनत ही सफलता की कुंजी है, विद्यार्थी लक्ष्य बनाकर करें मेहनत
अमर उजाला एवं बाल चित्र समिति द्वारा विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिखाई फिल्में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति भारत द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के दो कॉलेजों में सैकड़ों विद्यार्थियों को बाल फिल्में दिखाई गई। फिल्म देखने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
क्षेत्र के जेके इंटर कॉलेज तामसी में सुबह साढ़े आठ बजे छात्रों की मांग पर बाल फिल्म अजूबा दिखाई गई। फिल्म में दिखाया गया कि जादू टोना अथवा भगवान के सहारे पढ़ाई या अन्य कामों में सफलता नहीं मिल सकती। उसके लिए खुद मेहनत करनी पड़ती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हैं तो मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी ।
श्री महावीर स्वामी जैन इंटर कॉलेज में बच्चों ने नानी मां बाल फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से संदेश दिया गया विपत्ति में कभी साहस नहीं खोना चाहिए। नानी मां जब डाकुओं के चंगुल में फंस जाती है तो वह अपनी अक्ल एवं साहस के कारण उनके कब्जे से बाहर निकल आती हैं। दोनों कॉलेज के अध्यापक विद्यार्थियों के साथ फिल्म देखते हुए अपनी बचपन की यादों में खो गए । जेके इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या चौधरी रेखा सिंह ने कहा कि फिल्म से विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। विद्यार्थी मेहनत करेंगे तो भविष्य में अवश्य सफल होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रबंधक नीरश चौधरी, अशोक उपाध्याय, योगेश शर्मा, सतीश बाबू, गौरव सिंह, शिवा कांत त्रिवेदी एवं राजेश मौजूद थे । श्री महावीर स्वामी जैन इंटर कॉलेज के उपप्रबंधक नरेन्द्र कुमार ने कहा कि फिल्म से बच्चों को मुसीबत में साहस न खोने एवं अच्छे मौके बर्बाद न करने के लिए सीख मिलती है। इस मौके पर अरविंद सिंह, गिर्राज सिंह, महेन्द्र कुमार जैन, जगदीश पचौरी, सत्य प्रकाश शर्मा, नेम सिंह, राकेश यादव, राम कुमार गुप्ता उर्फ छकौड़ी सेठ मौजूद थे।
फोटो:- 01 एवं 02 में जेके इंटर कॉलेज तामसी के विद्यार्थी अजूबा फिल्म देखते हुए 03 एवं 04 में श्री महावीर स्वामी जैन इंटर कॉलेज जलेसर रोड मानिकपुर में बच्चे फिल्म नानी मां देखते हुए।