{"_id":"604a60de8ebc3edc076e0a48","slug":"har-har-mahadev-slogan-soughted-at-shivalay-sadabad-news-ali25838627","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद में हर हर महादेव से गूंजेशिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद में हर हर महादेव से गूंजेशिवालय
विज्ञापन
सादाबाद में भगवान भोलेनाथ की पूजाअर्चना करते शिवभक्त।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
महाशिवरात्रि का पर्व बृहस्पतिवार को सादाबाद नगर और क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। शिवालयों मेें भोर होते ही श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक व पूजन कर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए गए। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवालयों में महाआरती का भी आयोजन हुआ।
नगर के प्राचीन बाबा बैजनाथधाम मंदिर, मिढ़ावली स्थित वनखंडी महादेव मंदिर, मांगरू स्थित महादेव मंदिर, परशुराम कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर, राजनगर नईबस्ती स्थित शिव मंदिर सहित कई शिवालयों में पूजा अर्चना का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। शिवालय हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजने लगे। बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, जल और दूध का अभिषेक करने के लिए बाबा भोले के दरबार में सुबह छह बजे से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं।
इस मौके पर कांवडियों द्वारा गाजेबाजे के साथ कांवर चढ़ाए जाने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया तो वहीं नई नवेली दुल्हनों द्वारा अपने पति के साथ जेहर चढ़ाने की परंपरा भी निभाई गई। गाजे बाजे के साथ सभी शिवभक्त शिवालयों तक पहुंचे। शिवालयों पर पहुंचकर भक्तिभाव से नृत्य भी किया गया। शिवालयों तक जाने वाले रास्ते भी लोगों की आवाजाही से गुलजार रहे। प्रमुख शिवालयों पर कोतवाल डीके सिसौदिया द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया। शिवालयों पर सुबह से शाम तक पुलिस फोर्स तैनात रही।

सादाबाद में शिवालय पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ को नियंत्रित करते कोतवाल डीके सिसौदिया।- फोटो : SADABAD

बिसावर में कांवर चढ़ाने ले जाते शिवभक्त।- फोटो : SADABAD
विज्ञापन