फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   had changed the direction of politics

कांशीराम ने बदली थी राजनीति की दिशा 

Tue, 15 Mar 2016 11:57 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
had changed the direction of politics
बसपा संस्थापक कांशीराम के जन्म दिन पर माल्यार्पण करते बसपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्म दिन बसपाइयों ने अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से मनाया। बसपाइयों ने कांशीराम के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन


नगला अलगर्जी रोड स्थित बसपा विधायक के आवास पर कांशीराम की जयंती सादगी से मनाई गई। विधायक गेंदालाल चौधरी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती मान्यवर कांशीराम के रास्ते पर चल रही हैं। कांशीराम ने देश की राजनीति की दशा एवं दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पंकज चौधरी, डॉ. चंद्रभान भारत, राजकपूर, अखिलेश, सागर चौधरी, मुरारी लाल, ठाकुरदास, राजू, रामदास, डॉ. पीपी सिंह, संदीप चौधरी, राजेंद्र सिंह, छैलबिहारी, विमल, ओमपाल सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

आगरा रोड बामौली हाउस पर कांशीराम के चित्र पर फूल माला अर्पित कर जन्म दिन मनाया गया। मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केसी निराला ने कहा कि मान्यवर कांशीराम के सपने को बसपा सुप्रीमो मायावती पूरा करने में जुटी हुई हैं। आशीष दीक्षित, बॉबी प्रधान, कपिल मोहन गौड़, मुकेश दीक्षित, ओंकार सिंह वर्मा, कमल पालीवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा लोकसभा क्षेत्र संयोजक मनोज सोनी ने कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मान्यवर कांशीराम के जन्म दिन पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम में हाथरस से भी काफी बसपाई शामिल हुए। लखनऊ जाने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख एडवोकेट, योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, सूरजपाल सिंह, राजकुमार राजू वाल्मीकि, सोबी कुरैशी, रामगोपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजकुमार प्रधान, रामू सहित काफी बसपाई शामिल थे। 

नगर पंचायत मेंडू में भी कांशीराम का जन्म दिन मनाया गया। चेयरमैन मंजू सिंह, बसपा नेता डीपी सिंह, राजकुमार शर्मा, अहमद हुसैन, परवेश कुमार, सुरजीत सिंह, जाकिर मलिक, अशोक कुशवाहा, पप्पन अग्रवाल, कन्हैया लाल, टिंकू, घनश्याम दास, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश भारती, मुन्ना लाल, सूरजपाल सूर्यवंशी, राजकुमार, राकेश आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed