Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Guava seller killed in tanker-bus accident

टैंकर-बस हादसा: अमरूद विक्रेता की गई जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, चालक पर मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 01:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 01:13 PM IST
सार

टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। चालक पर तेजी व लापरवाही से टैंकर चलाते हुए बस में टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Guava seller killed in tanker-bus accident
गांव हरीनगर में सोनू का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी में समामई के निकट हुए हादसे में अमरूद विक्रेता सोनू (52) की भी मौत हो गई थी। उनकी मौत से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हादसे के समय वह सड़क किनारे ढकेल पर अमरूद बेच रहे थे। उनका बेटा जितेंद्र (15) थोड़ी दूरी पर अमरूद बेच रहा था।लगभग 20 मिनट तक सोनू बस के नीचे फंसे रहे थे। गंभीर हालत में सोनू को अलीगढ़ ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बस के वजन के कारण उनकी रीढ़ व कूल्हे की हड्डी कुचल गई थीं और अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। इसी वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Hathras Road Accident: दूध के टैंकर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चार की मौत, 21 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 नवंबर की सुबह उनका शव गांव पहुंचा। यहां बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार में जितेंद्र बड़ा है। उससे छोटी बहन, फिर एक भाई और सबसे छोटी बहन छह साल की है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। मकान भी कच्चा है। ग्रामीणों ने बताया कि हालत इतनी दयनीय है कि कोई भी बच्चा पढ़ने नहीं जाता। सोनू व जितेंद्र ही अमरूद बेचकर व मजदूरी कर घर चला रहे थे। अब अकेले जितेंद्र पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।
यह भी पढ़ें... टैंकर व रोडवेज बस भिड़ंत: सड़क पर बिखरा खून, मची चीख-पुकार, दहल गए लोग
टैंकर चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
हाथरस डिपो के प्रभारी मंगेश कुमार ने टैंकर संख्या यूपी 86 एटी-1186 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने चालक पर तेजी व लापरवाही से टैंकर चलाते हुए बस में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed