फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus and tanker collide

Hathras Road Accident: दूध के टैंकर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चार की मौत, 21 घायल

Thu, 06 Nov 2025 06:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 06:04 PM IST
सार

अलीगढ़ में आगरा कट हाईवे से अलीगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 86टी-4759 शाम लगभग 4.20 बजे हाथरस के लिए चली थी। लगभग 20 मिनट बाद सासनी से पांच किलोमीटर पहले गांव समामई के निकट सामने लहराते हुए आ रहे दूध के टैंकर यूपी 86 एटी-1186 ने बस को टक्कर मार दी। चालक उस समय बाइक सवार को ओवरटेक कर रहा था। 

विज्ञापन
Roadways bus and tanker collide
टैंकर और रोडवेज बस में भिड़ंत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

50 सवारियों से भरी रोडवेज बस अलीगढ़ से हाथरस के लिए निकली। सासनी से पांच किलोमीटर पहले एक दूध के टैंकर ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस पलट गई। बड़ी मुश्किल से बस के अंदर से यात्रियों को निकाला गया। हादसे में बस के परिचालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


अलीगढ़ में आगरा कट हाईवे से अलीगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 86टी-4759 शाम लगभग 4.20 बजे हाथरस के लिए चली थी। लगभग 20 मिनट बाद सासनी से पांच किलोमीटर पहले गांव समामई के निकट सामने लहराते हुए आ रहे दूध के टैंकर यूपी 86 एटी-1186 ने बस को टक्कर मार दी। चालक उस समय बाइक सवार को ओवरटेक कर रहा था। 
विज्ञापन


कैंटर सीधे परिचालक साइड में घुसा और बस सड़क पर एक तरफ झाड़ियों में पलट गई। तेज धमाके के साथ बस के परखच्चे उड़ गए। इंजन फट गया और यात्री इसके नीचे दब गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। एसडीएम सासनी नीरज शर्मा व सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हाथरस, सासनी व अलीगढ़ से एंबुलेंस भेजी गईं, जो घायलों को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लेकर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद डीएम अतुल वत्स ने जिला अस्पताल को हाईअलर्ट पर किया। सीएमओ डाॅ. राजीव रॉय व सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश चिकित्सकों की टीम के साथ यहां मौजूद रहे। डीएम व एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि बाइक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे टैंकर से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन की मौत हुई है। 


इनकी हुई मौत
हादसे में 12 साल के कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी सासनी, महाराज सिंह (45) पुत्र सौदान निवासी इगलास अड्डा हाथरस, बस के परिचालक अर्जुन (32) पुत्र किशनपाल निवासी गुलाबी थाना बागवाला जिला एटा और सोनू (52) पुत्र रमेशचंद्र निवासी हरीनगर सासनी की मौत हो गई।

ये हुए घायल 
हादसे में माहिरा (7) पुत्री सोनू निवासी कटरा मलोई विजयगढ़, अलीगढ़, अंजना कुमारी उर्फ अंजू (35) निवासी छत्तरपुर हाथरस, सगे भाई योगेश (11) व वीरपाल (16) निवासी चौमुहा हरदुआगंज, सुखवीर (20) निवासी हड़ौली सासनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। इनके अलावा सगीर (35) निवासी आशा नगर सासनी, आसिफ (22) निवासी बिजलीघर, कल्पना गुप्ता (31) पत्नी दीपक गुप्ता व उनका चार साल का बेटा आरव निवासी सासनी घायल हुए। प्रीति (26) निवासी सीकुर सासनी, गफ्तार (24) निवासी जमालपुर सासनी, कटरा मलोई, विजयगढ़ के जावेद (24), उनकी पत्नी नाजमा, बहन काजल (17) व बेटे अयान (8) घायल हुए हैं। इनमें नाजमा व अयान को गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बबली (25) निवासी तिलौठी, सासनी भी घायल हुईं। वे बेटे कुलदीप के साथ थीं, जिसकी हादसे में मौत हो गई। अल्हैपुर, चंदपा के शान मोहम्मद (56), वारिस अली (50), राजकुमार (40) व मुख्तियार (35) को सीधे जिला अस्पताल लाया गया। ये मामूली घायल थे। मुकेश देवी (50) निवासी इगलास अड्डा हाथरस घायल हुईं। इनके पति महाराज सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। इन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया। टैंकर का चालक खेमचंद्र (50) निवासी धनौटी सादाबाद भी घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed