फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Grand welcome on the auspicious entry of Charya Shiromani Jain and Acharya Vishuddha Sagar

Hathras News: चर्या शिरोमणि जैन एवं आचार्य विशुद्ध सागर के मंगल प्रवेश पर भव्य स्वागत

Fri, 23 Jun 2023 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome on the auspicious entry of Charya Shiromani Jain and Acharya Vishuddha Sagar
खिरनी गेट ​स्थित दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर से आचार्य विशुद्ध सागर मुनिराज संसघ की यात्रा में उप - फोटो : samvad
जैन समाज के चर्या शिरोमणि जैन आचार्य विशुद्ध सागर, मुनिराज संसघ बृहस्पतिवार को 19 मुनियों के साथ अलीगढ़ पहुंचे। प्रथम बार मंगल प्रवेश पर भव्य स्वागत किया गया। मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्मन कुमार जैन, मंत्री विजय कुमार जैन सेठ संस, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, शैलेंद्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी मयंक जैन ने संयुक्त रूप मे बताया कि चर्या शिरोमणि जैन आचार्य विशुद्ध सागर , मुनिराज संसघ समेत 19 मुनियों का भव्य स्वागत खिरनीगेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट मे हुआ।
विज्ञापन




आचार्य आगरा से पद विहार करते हुए हाथरस, सासनी होते हुए अलीगढ़ पहुंचे। सकल जैन समाज ने भारी संख्या में एक गेस्ट हाउस में आगरा रोड पर एकत्रित होकर बैंडबाजे के साथ आचार्य की भव्य आगवानी की। इससे पूर्व आचार्य श्री ससंघ की प्रात: मंगलायतन मंदिर पर आहारचर्या हुई। जगह जगह आचार्य श्री के स्वागत के लिए स्वागत एवं तोरण द्वार एवं रंगोली सजाकर मंगल आरती की।
विज्ञापन




आगरा रोड पर शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल पर प्रबंध निदेशक सुमित सराफ एवं राजीव जैन ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं आरती कर भव्य स्वागत किया। एपी मेटल ग्रुप के निदेशक सुरेश कुमार जैन, पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन, शैलेंद्र जैन एडवोकेट ने भी आरती कर स्वागत किया। यहां नरेंद्र कुमार जैन, कैलाश चंद्र जैन, रविंद्र जैन, अंबुज जैन, मोहित जैन, विनोद कुमार जैन, प्रदीप जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed