{"_id":"692f1b37aaf47fd4a7086857","slug":"gram-pradhan-beat-his-wife-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्राम प्रधान ने पत्नी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्राम प्रधान ने पत्नी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार किया
Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
सार
ग्राम प्रधान से पत्नी ने महिलाओं के बारे में पूछा तो उसने उनको पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन उसे रोका गया।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा के ग्राम प्रधान योगेश पर पत्नी को पीटने का आरोप है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि 1 दिसंबर की रात 11 बजे उनका पति योगेश दो महिलाओं को घर पर लेकर आया था। इस दौरान योगेश की मां व उसका छोटा भाई चंदन भी घर पर मौजूद था। आरोप है कि जब योगेश से पत्नी ने महिलाओं के बारे में पूछा तो उसने उनको पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन उसे रोका गया। इसके बाद साथ आई एक महिला के मोबाइल से उसने 112 नंबर पर कॉल की। मौके पर पीआरवी व मुरसान थाना पुलिस पहुंच गईं। आरोप है कि योगेश ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी ग्राम प्रधान योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन