{"_id":"64c957fe6e65a80fd209b0f4","slug":"gosevaks-sitting-on-dharna-at-toll-plaza-against-personnel-hathras-news-c-58-1-sali1023-773-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कर्मियों के खिलाफ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे गोसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कर्मियों के खिलाफ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे गोसेवक
विज्ञापन
सादाबाद के बरौस टोल प्लाज पर धरना देते गो सेवक। संवाद
- फोटो : samvad
गोसेवक सुनील भारद्वाज की सड़क हादसे ने जान चली जाने के बाद गोसेवकों में आक्रोश है। मंगलवार को टोल कर्मियों के खिलाफ गोसेवक बरौस टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए।
गोसेवक जतिन सारस्वत ने बताया कि आठ जुलाई को सरौठ रजवहा के पास सुनील भारद्वाज बस की टक्कर से घायल हो गए थे। उन्होंने बरौस टोल प्लाजा पर फोन कर एंबुलेंस की मांग की, लेकिन करीब तीन घंटे तक घटनास्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान घायल सुनील ने दम तोड़ दिया। गोसेवकों ने दोषी टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेकिन मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
इससे आक्रोशित गोसेवक मंगलवार को बरौस टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि अगर मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। धरने में दिव्यांश शर्मा, राहुल कश्यप, जीतू सिंह राणा, पवन जिंदल, राहुल उपाध्याय, हिमांशु दीक्षित, सचिन दीक्षित आदि थे।