{"_id":"6affe56e5c3c4f86d40bd06b","slug":"goods-train-accident-two-dead-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मालगाड़ी की चपेट में आए दो की मौत, सेवानिवृत लेखपाल और मजदूर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मालगाड़ी की चपेट में आए दो की मौत, सेवानिवृत लेखपाल और मजदूर की गई जान
Fri, 20 Nov 2026 11:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:45 AM IST
सार
हाथरस में मालगाड़ी की चपेट में आने से सेवानिवृत्त लेखपाल हरिओम और मजदूर धर्मेंद्र की मौत हो गई। हाथरस सिटी स्टेशन यार्ड में सुबह 67 वर्षीय हरिओम की मौत हुई, शव वैगन के नीचे रेल लाइनों के बीच मिला।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में बिजली कॉटन मिल फाटक के निकट हाथरस सिटी स्टेशन यार्ड में बृहस्पतिवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 67 वर्षीय सेवानिवृत्त लेखपाल हरिओम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। इस बीच मालगाड़ी करीब 18 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही।
विज्ञापन
घटना सुबह करीब सवा आठ बजे की है। आरपीएफ प्रभारी शिवशंकर यादव ने बताया कि मथुरा-कासगंज रेलखंड पर हाथरस सिटी के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उनका शव वैगन के नीचे दोनों रेल लाइनों के बीच पड़ा मिला। सुबह करीब 8:30 बजे जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाकर रेल यातायात सुचारू कराया। परिजनों ने मृतक की पहचान हरिओम शुक्ला पुत्र रामगोपाल शुक्ला निवासी प्रकाश टेक्सटाइल्स, हाथरस के रूप में की। उनके पुत्र गिरिराज शुक्ला ने बताया कि उनके पिता सेवानिवृत्त लेखपाल थे। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
रेलवे लाइन पार करते मजदूर की मौत
मेंडू के गांव जलालपुर निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र की बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गांव के बाहर रेलवे लाइन पार कर रहे थे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अमित पाठक ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की बात सामने नहीं आई है।
