{"_id":"65746bee876a296ca50829d6","slug":"goat-stuck-in-boring-for-12-days-could-not-get-out-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: नलकूप बोरिंग में 12 दिन से फंसी बकरी, खुदाई में लगीं पोकलेन-जेसीबी मशीन, प्रशासन कर रहा रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: नलकूप बोरिंग में 12 दिन से फंसी बकरी, खुदाई में लगीं पोकलेन-जेसीबी मशीन, प्रशासन कर रहा रेस्क्यू
Sat, 09 Dec 2023 07:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Dec 2023 07:00 PM IST
सार
9 दिसंबर को प्रशासन टीम ने एक पोकलेन व तीन जेसीबी मशीनों से खोदाई कराकर बकरी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक बकरी नहीं निकल सकी। 8 दिसंबर को ग्रामीणों ने मोबाइल फोन को वीडियो बनाने के लिए नलकूप के बोरिंग में डाला था। रिकोर्डेड वीडियो से पता चला कि बकरी जिंदा है और वह चारा पानी ले रही है।
विज्ञापन
बकरी को निकालने के लिए जेसीबी से होती खुदाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के मुरसान में पिछले 12 दिनों से कलेक्ट्रेट पर निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर नलकूप के बोरिंग में बकरी फंसी हुई है। पिछले पांच दिनों से प्रशासनिक की टीम बकरी को निकालने का प्रयास कर रही है। देर शाम तक बकरी बाहर नहीं निकल पाई है। अब 10 दिसंबर को बकरी के बोरिंग से निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
9 दिसंबर को प्रशासन टीम ने एक पोकलेन व तीन जेसीबी मशीनों से खोदाई कराकर बकरी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक बकरी नहीं निकल सकी। 8 दिसंबर को ग्रामीणों ने मोबाइल फोन को वीडियो बनाने के लिए नलकूप के बोरिंग में डाला था। रिकोर्डेड वीडियो से पता चला कि बकरी जिंदा है और वह चारा पानी ले रही है।
विज्ञापन
नलकूप के बोरिंग में फंसी बकरी को चारा पानी दिया जा रहा है। मुरसान के नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश पुत्र सौदान सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर वह अपनी बकरी चराने के लिए रोजाना की तरह गया था। इस दौरान उसकी एक बकरी नलकूप की बोरिंग में गिर गई। अमर उजाला ने जब इस खबर को जब प्रकाशित किया, तब प्रशासन की टीम ने बकरी को निकालने के प्रयास शुरु किए।