फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girls and adolescent girls not safe in Hathras

हाथरस में सुरक्षित नहीं बच्चियां और किशोरियां

Sat, 16 Nov 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girls and adolescent girls not safe in Hathras
जिले में सुरक्षित नहीं बच्चियां और किशोरियां
विज्ञापन

तीन दिन में तीन बच्चियां हुईं दुष्कर्म की शिकार, एक की हत्या का नहीं हुआ राजफाश
दो सप्ताह में आधा दर्जन दुष्कर्म की वारदातें हो चुकी हैं जिले में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में बच्ची व किशोरियों के साथ दुष्कर्म की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले दो सप्ताह में ही जिले में आधा दर्जन ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कई वारदातों का खुलासा अभी नहीं हुआ है, जबकि कई घटनाओं को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में हैं।
गुुरुवार को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक बच्ची के साथ एक किशोर ने ही रेप की घटना को अंजाम दिया। इस किशोर क पुलिस ने पकड़ लिया। इससे 24 घंटे पहले कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। इस बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। यह किशोर भी पुलिस ने पकड़ लिया। इससे 24 घंटे पहले यानि तीन दिन पहले सादाबाद क्षेत्र में इसी तरह की बड़ी वारदात हुई। वहां एक गांव एक बच्ची का उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

बच्ची के नाजुक अंगों पर चोट थी और उसका गला दबाकर हत्या की गई थी। देखने से ही लगता था कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है। इस मामले का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। मुरसान में ही एक माह के पहले सप्ताह में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। एक किशोरी के साथ लंबे समय तक दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती भी हो गई। इतना ही नहीं इन दोनों युवकों ने अपनी दबंगई से एक किशोरी का गर्भपात भी कराने की कोशिश की। ऐसे में उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले चंदपा क्षेत्र से भी एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसला कर ले गया और फिर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसे में हाल में ही दुष्कर्म की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं और बच्चियां इन घटनाओं का शिकार हो रही हैं। इस सिलसिले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पुलिस ने ज्यादातर वारदातों का खुलासा कर दिया है। आरोपी पकड़े गए हैं। उनका कहना है कि किशोरों व युवाओं में बढ़ती इंटरनेट की लत से इस तरह की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed