{"_id":"6551e1f1d7d240703a0ce260","slug":"girl-found-hanging-from-fan-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को फांसी लगाकर मार डाला, आरोपी दबोचा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को फांसी लगाकर मार डाला, आरोपी दबोचा, दो फरार
Mon, 13 Nov 2023 02:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 02:14 PM IST
सार
हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के एक गांव मे 12 नवंबर की आधी रात में युवती घर में पंखे से फंदे में लटकी मिली। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
पंखा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे युवक और उसके दो साथियों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर गले में फंदा डालकर उसे लटका दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने एक युवक दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। किशोरी को गंभीर हालत में अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 12 नवंबर की रात एक आरोपी सुमित घर की दीवार से कूदकर उनकी पुत्री के कमरे में आया और गलत नीयत से उसे दबोच लिया। पुत्री के शोर मचाने पर जब वह वहां पहुंचीं तो देखा कि सुमित कमरे में बैठा था और उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आए पड़ोसियों ने सुमित को पकड़ लिया। उसके दो साथियों को भी लोगों ने भागते हुए देखा। उन्होंने हत्या का अंदेशा जताया है। अलीगढ़ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सीओ सिकंदराराऊ डाक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर मौके से पकड़े गए युवक और दो साथियों के खिलाफ हत्या, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन