{"_id":"64176c75446ae6d5c3051ce4","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-train-hathras-news-c-2-1-70685-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत, हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत, हुई शिनाख्त
Mon, 20 Mar 2023 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:41 AM IST
सार
एक युवती युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। पता चला कि युवती पढ़ाई के साथ क्षेत्र में नौकरी भी कर रही थी। रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से मौत प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरदिलनगर जलेसर रोड अंडरपास पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। रविवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीण रविवार सुबह टलहने जा रहे थे। उन्हें अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक किनारे युवती का शव कटा देखा। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने लोगों की मदद से उनकी शिनाख्त 18 वर्षीय कुमारी मीनेश पुत्र नरेशपाल निवासी गांव पचपेड़ा के रूप में की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।