फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl adamant on living with boyfriend

Hathras News: परिजन मनाते रहे, पर लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही, कहती रही रहूंगी प्रेमी संग ही

Fri, 01 Dec 2023 09:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 09:02 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती थाना क्षेत्र के ही एक कॉलोनी निवासी एसी मिस्त्री के साथ चली गई थी। परिजनों ने मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक और युवती को बरामद कर लिया। युवती प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही।

विज्ञापन
Girl adamant on living with boyfriend
प्रेमिका - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने प्रेमी के साथ गई लड़की को बरामद कर लिया है। वह अपने प्रेमी के साथ में रहने की जिद पर अड़ी है। 1 दिसंबर को पुलिस ने युवती के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती थाना क्षेत्र के ही एक कॉलोनी निवासी एसी मिस्त्री के साथ चली गई थी। परिजनों ने मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक और युवती को बरामद कर लिया। परिजनों ने मुताबिक लड़की अभी नाबालिग है, जबकि लड़की का कहना है कि वह बालिग है। 
विज्ञापन


परिजनों ने उसको घर चलने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि पुलिस युवती के शैक्षिक प्रमाणपत्र व चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed