{"_id":"642f27ceabf2fac96c045fc4","slug":"gaushalas-are-being-watched-by-nodal-officers-destitute-cattle-are-roaming-in-the-middle-of-the-market-hathras-news-c-2-1-86288-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नोडल अधिकारी देख रही गोशालाएंं, निराश्रित गोवंश घूम रहे बीच बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नोडल अधिकारी देख रही गोशालाएंं, निराश्रित गोवंश घूम रहे बीच बाजार
Fri, 07 Apr 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:43 AM IST
सार
शहर से लेकर देहात तक निराश्रित गोवंश लोगों की जान के साथ-साथ माल के दुश्मन बने हुए हैं। खेतोंं में जहां फसल को हानि पहुंचा रहे हैं और साथ ही सड़कोंं पर भी निराश्रित घूम रहे हैं। पिछले दो दिन से नोडल अधिकारी जिले की गोशालाओं की व्यवस्थाएं देख रही हैं और वहां खामियां मिलने पर निर्देश दे रही हैं।
विज्ञापन
अलीगढ पर घूमते निराश्रित गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन के निर्देश के बाद जहां नोडल अधिकारी मंजूलता जिले में गोशालाओं का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं को देख रही हैं। लेकिन निराश्रित गोवंंश लगातार सड़कों पर घूम रहे हैं। इस पर किसी की लगाम नहीं है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक निराश्रित गोवंश लोगों की जान के साथ-साथ माल के दुश्मन बने हुए हैं। खेतोंं में जहां फसल को हानि पहुंचा रहे हैं और साथ ही सड़कोंं पर भी निराश्रित घूम रहे हैं। पिछले दो दिन से नोडल अधिकारी जिले की गोशालाओं की व्यवस्थाएं देख रही हैं और वहां खामियां मिलने पर निर्देश दे रही हैं।
विज्ञापन
लेकिन शहर में निराश्रित गोवंशों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। शहर की मंडी समिति, तालाब चौराहा, नया गंज, भूरापीर, नजिहाई, गुडिहाई आदि मुख्य बाजारों में निराश्रित गोवंश घूमते नजर आए। इनको गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन