फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gangaur Rath Yatra: Artists Thrilled

गणगौर रथयात्राः कलाकारों ने किया रोमांचित

Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gangaur Rath Yatra: Artists Thrilled
अतिथियों का स्वागत करते कांस्यकार समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
श्री गणगौर जी महाराज शोभायात्रा की शुक्रवार को दूसरे दिन भी धूम रही। कांस्यकार समाज द्वारा निकाले जाने वाले दो दिवसीय मेला की शहर में चारों तरफ चर्चाएं रहीं। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रही। देर रात तक शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन


देव-असुर संग्राम, हुरियारों की टोलियां आकर्षण का केंद्र रहीं। खासियत यह रही कि इन झांकियों में खुद कांस्यकार समाज के युवक कलाकारों की भूमिका निभा रहे थे और अपने अंदाज से लोगों का मनोरंजन कर रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को गली बंदरवन स्थित मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत कांस्यकार समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना और आरती उतारकर की। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय भी मेले में पहुंचे, जिनका कांयस्कार समाज के लोगों ने दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल देव-असुर संग्राम, हुरियारों की टोली, काली के स्वरूप, राधा-कृष्ण, बंजारा, नृसिंह अवतार, शिव बारात, फूल डोल, हरे रामा-हरे कृष्णा सहित एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। हाथरस के अलावा हापुड़, मैनपुरी, कोसी, दिल्ली सहित कई जनपदों से आए कलाकारों के करतबों ने लोगों को रोमांचित किया।

समचार लिखे जाने तक शोभायात्रा कमला बाजार, खाती खाना, सरक्यूलर रोड, बागला मार्ग होकर निकाली जा रही थी। इसके बाद शोभायात्रा यहां से रामलीला मैदान, घंटाघर, हलवाई खाना, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट होते हुए राम बाग पहुंचकर समाप्त होनी थी।


शोभायात्रा में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा नेता अविन शर्मा और समाजसेवी रवि चौहान भट्ठा वाले भी बतौर अतिथि पहुंचे। इस मौके पर  गोपालदास भगत, मनीष कूलवाल, मुन्नालाल वर्मा, जगदीश स्वामी, राम भगवान, महेश सेनापति, यादराम, गणपति, मनोज वर्मा, मनोज वर्मा, सागरमल वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, ओमप्रकाश, देवेंद्र वर्मा, रामाशरन वर्मा, विशन चंद्र वर्मा, पन्नालाल वर्मा, राजेंद्र कुमार, जगदीश, दिलीप वर्मा, बबलू वर्मा सुनील कुमार गौड़ सहित काफी लोग शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed