{"_id":"65676149ef59d86c5b092407","slug":"gang-rape-of-teenage-girl-by-rendering-her-unconscious-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: मेडिकल स्टोर से लाकर दी किशोरी को दवा, हुई बेहोश, सामूहिक दुष्कर्म किया और बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: मेडिकल स्टोर से लाकर दी किशोरी को दवा, हुई बेहोश, सामूहिक दुष्कर्म किया और बनाया वीडियो
Wed, 29 Nov 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 29 Nov 2023 09:35 PM IST
सार
किशोरी के पेट में दर्द हो रहा था। उसने पड़ोसी युवक से पेट दर्द की दवा लाने के लिए कहा। युवक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए चला गया। थोड़ी देर बाद वह दवा लेकर लौटा। उसने किशोरी को नशे की दवा दे दी। जिसे खाकर वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में 13 वर्षीय किशोरी को बेहोशी की दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने सभासद सहित तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना आसपास इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
महिला ने कहा है कि 23 नवंबर की शाम करीब सात बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर मौजूद थी। उसके पेट में दर्द हो रहा था। उसने पड़ोसी युवक से पेट दर्द की दवा लाने के लिए कहा। युवक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए चला गया। थोड़ी देर बाद वह दवा लेकर लौटा। उसने बेटी को दवा खाने के लिए दे दी। दवा खाकर बेटी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद युवक और उसके दो साथियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो उसके मोबाइल पर भेज दिया। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया, जिससे समाज में उनके परिवार की छवि धूमिल हुई है। आरोपी आए-दिन बेटी को ब्लैकमेल कर जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। आरोपी आए-दिन तमंचा लेकर उनकी बेटी पर दबाव डालते हैं और वीडियो प्रसारित करते हैं। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी के पिता से शिकायत की गई, तो वह भी गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। यह घटना आसपास के तमाम लोगों ने देखी है, जिन्होंने इस दौरान उस मारपीट से बचाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 डी, पॉक्सो, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।