फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fungus found in stomach worms

पेट के कीड़ों की दवा में मिली फंगस

Sat, 29 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सिकंदराराऊ।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सिकंदराराऊ। Updated Sat, 29 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fungus found in stomach worms
दवा की दुकान पर निरीक्षण करते डीआई पूरनचंद्र। - फोटो : अमर उजाला
नगर के दवा विक्रेताओं के यहां औषधि निरीक्षक पूरन चंद्र ने शनिवार को छापेमारी की। कई दवा विक्रेता दुकान बंदकर भाग गए। पेट के कीड़ों की दवा की शीशी में फंगस पाए जाने पर उसके सैंपल लिए गए। दुकान में कई गड़बड़ियां पाये जाने पर सात दिन के कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


सब्जी मंडी बाजार स्थित हमजा मेडिकल पर छापे के दौरान फ्रिज नहीं मिला, यहां पर तैनात फार्मासिस्ट भी नदारद था। बच्चों के पेट के कीड़े मारने वाली दवा एलबंडाजोल की शीशी में फंगस पाई गई। इसके बिल भी दुकानदार प्रस्तुत नहीं कर सका। केश मीमो काटी नहीं जा रही थी। फंगस वाली दवाओं के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यहां पर दुकानदार को सात दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यहां पर कई दवाओं के खरीद बिल मांगने पर प्रस्तुत नहीं किए गए। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। उनके नाम नोट कर लिए हैं तथा उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद न्यू खान मेडिकल पर छापा मारा गया, यहां पर भी फार्मासिस्ट नदारद मिला तथा कई दवाओं के बिल मांगने पर प्रस्तुत नहीं किए गए। यहां पर भी कई दवाओं के सैंपल लिए। कैश मीमो न काटे जाने एवं कई दवाओं के बिल प्रस्तुत न किये जाने पर नोटिस जारी किया गया। ओषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने जनता से अनुरोध किया कि वो खरीदी गई दवा के बिल अवश्य लें। ऐसा करने से उन्हें सही दवा मिलेगी क्योंकि गलत तथा सब स्टेंडर्ड दवा के बिल विक्रेता नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed