फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Frustrated with connection disconnection, consumer son climbed a pole

Hathras News: बिजली कनेक्शन कटने से क्षुब्ध उपभोक्ता का पुत्र खंभे पर चढ़ा, हुआ ड्रामा

Sat, 22 Jun 2024 04:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 22 Jun 2024 04:15 AM IST
सार

बिजली बिल के एक लाख बकाया पर कनेक्शन काट दिया गया। इससे नाराज उपभोक्ता का पुत्र बिजली के खंभे पर चढ़ गया। उसने जिद पकड़ ली कि जब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा, वह खंभे से नीचे नहीं उतरेगा।

विज्ञापन
Frustrated with connection disconnection, consumer son climbed a pole
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव रसूलपुर में 20 जून की शाम को एक लाख रुपये के बकाया पर संयोजन कटने से नाराज उपभोक्ता ने हंगामा खड़ा कर दिया। लाइन कटते ही उपभोक्ता और उसके परिजनों ने विद्युत कर्मियों को खंभे से नहीं उतरने दिया। उपभोक्ता का पुत्र खुद भी खंभे पर चढ़ गया और लाइन जोड़ने की जिद पर अड़ गया। उसका कहना था कि जब तक लाइन नहीं जुड़ेगी वह न तो खुद खंभे से उतरेगा और न कर्मियों को उतरने देगा।

विज्ञापन


इसकी सूचना विद्युत अधिकारियों और पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर उसे खंभे से उतारने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता रमेशचंद्र निवासी रसूलपुर के पुत्र भोला ने साफ कह दिया कि जब तक उसकी लाइन नहीं जोड़ी जाएगी। तब तक वह न तो खुद खंभे से उतरेगा और न हीं कर्मचारी को उतरने देगा। उपभोक्ता का कहना था कि उसका बिल भी सही नहीं किया जा रहा। पुलिस कर्मियों ने उपभोक्ता की लाइन को दोबारा जुड़वाया। इसके बाद उपभोक्ता के पुत्र को समझाकर खंभे से उतारा गया।
विज्ञापन


अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार विमल बकाया पर उपभोक्ता के नलकूप संयोजन की केबल उतरवाने के लिए कर्मी भेजे गए थे, लेकिन केबल उतरवाते ही उपभोक्ता ने हंगामा कर दिया। फिलहाल उसकी लाइन को जोड़ दिया गया है। बिल हर हाल में वसूल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed