फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   From street theater traffic rules explained

नुक्कड़ नाटक से समझाए ट्रैफिक नियम

Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में 27 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को छात्र छात्राओं द्वारा आरटीओ और कलेक्ट्रेट दफ्तर के परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा की। 

कार्यक्रम में कक्षा छह व कक्षा सात के  छात्र-छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक भाग लिया। गीत और थियेटर का उपयोग करते हुए एक बहुत शक्तिशाली और सूचनात्मक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराना था। इस नाटक का आयोजन प्रधानाचार्या डा. नीरू सुमन और एकत्व जैन एस्टेट ऑफिसर व अन्य स्टाफ मेंबर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडीएम, एआरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। एडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या डॉ. नीरू सुमन ने कहा कि इन क्रिया कलापों को कराए जाने का प्रमुख उद्देश्य यह है हम जन-जन को उनके अधिकारों से परिचित करा सकें व सड़क सुरक्षा के महत्व को बता सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed