फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   From November 19, eligible people can apply to become voters

19 नवंबर से तक पात्र व्यक्ति कर सकते हैं मतदाता बनने के लिए आवेदन

Sun, 20 Oct 2019 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
From November 19, eligible people can apply to become voters
19 नवंबर तक मतदाता बनने के लिए करें आवेदन
विज्ञापन

डीएम ने की एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विधान परिषद के खंड स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के संबंध में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जो पात्र स्नातक, शिक्षक हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाना है। इसके लिए स्नातक निर्वाचन के लिए 16 बूथ और खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। इस संबंध में अधिसूचना एक अक्तूबर, 15 अक्तूबर को जारी की गई है। पात्र व्यक्ति अपना आवेदन 19 नवंबर तक संबंधित सेंटरों पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जानी है। उन्होंने कहा कि यदि एक परिवार में एक से अधिक लोग स्नातक है तो परिवार का कोई एक सदस्य आकर सभी के फार्म एक साथ जमा कर सकता है, परंतु परिवार से भिन्न अन्य किसी व्यक्ति द्वारा फार्म जमा नहीं किया जाएगा। जांच में आवेदन में कोई कमी पाई गई तो आवेदक वहीं पर सही करते हुए फार्म तुरंत जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने एक अक्तूबर 2016 से पूर्व स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, वही व्यक्ति पात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed