फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fraud occurred two years ago as well; 2,100 birth certificates were issued.

Hathras News: दो साल पहले भी हुआ फर्जीवाड़ा, जारी हुए थे 2100 जन्म प्रमाणपत्र

Wed, 26 Aug 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 26 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud occurred two years ago as well; 2,100 birth certificates were issued.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सीएचसी महौ में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जाने की शुरुआती जांच में चार जन्म प्रमाणपत्र फर्जी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नजरें जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टिक गई हैं। खास बात यह है कि हसायन से भी दो साल पहले विभिन्न प्रदेशों के लिए 2,100 प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। ऐसे में विभाग अब पोर्टल पर संलग्न दस्तावेजों की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

विस्तृत जांच में सामने आएंगे सैकड़ों प्रमाणपत्र
महौ सीएचसी पर हुई गड़बड़ी की शिकायत के बाद जांच हुई और फिर डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस जांच के लिए रेंडम कुछ प्रमाणपत्र उठाए गए थे, जिनमें से चार फर्जी निकले, जबकि पिछले एक साल में जारी प्रमाणपत्रों की विस्तृत जांच हो तो ऐसे सैकड़ों निकलेंगे। विभाग ने फिलहाल मामला पुलिस के पाले में डाल दिया है। पुलिस बिना स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विस्तृत जांच नहीं कर सकती, क्योंकि इसमें पोर्टल की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए विभाग को ही जांच कर जानकारी पुलिस को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन


पुराने प्रमाणपत्रों को ऑनलाइन करने की आड़ में खेल
हाल ही में हुई समीक्षा में लगभग सभी सीएचसी पर जन्म के सापेक्ष 120 से 127 फीसदी तक जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। अब इसके पीछे विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि पुराने जारी जन्म प्रमाणपत्रों को भी ऑनलाइन किया जाता है, जिससे पोर्टल पर डाटा अधिक नजर आता है। इसी आड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फर्जी प्रमाण पत्रों का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडीओ की आईडी से बने थे फर्जी जन्म प्रमाणपत्र
स्वास्थ्य विभाग के जरिये 30 पंचायतों की आईडी बनवाई गई थीं, जिनमें से हसायन की ग्राम पंचायत सिंचावली सानी के वीडीओ की भी आईडी बनी थी, लेकिन उन्हें यह आईडी तीन अगस्त 2024 को मिली। उससे पहले एक जनवरी 2023 से दो अगस्त 2024 तक इस आईडी से 814 प्रमाणपत्र जारी हो चुके थे, जिनमें छह राज्य और 47 जिले शामिल थे। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की भूमिका सामने आई थी। हसायन के नजदीक महौ सीएचसी में सामने आया ताजा मामला भी इसी से मिलता-जुलता हो सकता है।


प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। विभागीय स्तर से भी जांच कराई जा रही है।
-डॉ. वेदप्रकाश, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed