फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four youths wearing raincoats carried out the incident.

Hathras News: बरसाती पहनकर आए चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 28 Sep 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 28 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four youths wearing raincoats carried out the incident.
शमसुद्दीन का मकान, जिसमें हत्या हुई।  संवाद - फोटो : Samvad
सेवानिवृत फौजी शमसुद्दीन व उनकी पत्नी सद्दो बेगम की हत्या में दिनभर की छानबीन के बाद पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक बरसाती पहनकर आए चार युवक सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जिन पर हत्या करने का संदेह है।
विज्ञापन

पुलिस ने 10 घंटे में 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें हमलावर ट्रेक किए गए हैं। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह चार बजे एक युवक बरसाती पहने बाइक पर शमसुद्दीन के घर के सामने पहुंचता है। बाकी तीन युवक भी यहीं पहुंचते हैं। इसके बाद एक परिचित शमसुद्दीन से गेट खुलवाता है और पीछे पीछे बाकी घुस जाते हैं। चारों ने हमलावरों ने आराम से घटना को अंजाम दिया और करीब डेढ़ घंटे बाद निकल गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हमलावर दो बाइक पर आए थे, लेकिन बीच में सीसीटीवी में एक बाइक पर ही चारों नजर आए। बरसाती पहने होने के कारण किसी का चेहरा पहचान में नहीं आया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने चारों को जलेसर रोड 20 किमी तक ट्रेस किया। इसके बाद शातिर एटा क्षेत्र में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पत्नी पर गहरा रहा शक
पुलिस की छानबीन में अब तक शक दूसरी पत्नी सीमा की तरफ ही गहरा रहा है। पूछताछ में सामने आया है कि सद्दो बेगम के घर में जब चोरी हुई थी तो उसमें दूसरी पत्नी के भाई का नाम सामने आया था। इस पर घर में हंगामा हुआ था और फिर दोनों पत्नियां अलग रहने लगी थीं। महिला के तीन भाई हैं। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed